नहीं रहे ‘मैंने प्यार किया’ और ‘बाजीगर’ जैसी फिल्मों के गाने लिखने वाले मशहूर गीतकार देव कोहली

By: RajeshM Sat, 26 Aug 2023 1:29:33

नहीं रहे ‘मैंने प्यार किया’ और ‘बाजीगर’ जैसी फिल्मों के गाने लिखने वाले मशहूर गीतकार देव कोहली

फिल्मी दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कवि और गीतकार देव कोहली का निधन हो गया। देव ने 81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। देव के स्पोक्सपर्सन प्रीतम शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोहली जी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट थे।

शनिवार (26 अगस्त) तड़के उन्होंने नींद में अपनी आखिरी सांस ली। देव का अंतिम संस्कार आज ही मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। देव ने राम लक्ष्मण, अनु मलिक, आनंद-मिलिंद और आनंद राज आनंद सहित कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया। देव ने सलमान खान की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' के गीत लिखे थे।

अपने करिअर के दौरान देव ने ‘बाजीगर’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’, ‘टैक्सी नंबर 911’, ‘जुड़वा 2’, ‘मुसाफिर’ जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों के लिए गाने लिखे। उन्होंने आखिरी गाना एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘रज्जो’ का ‘मेरे दिल की ट्रेन बुलाती है’ लिखा था।

veteran lyricist dev kohli,dev kohli,lyricist dev kohli,dev kohli death,dev kohli maine pyar kiya,dev kohli baazigar

रावलपिंडी में हुआ था देव कोहली का जन्म, 1969 में शुरू किया करिअर

देव का जन्म 2 नवंबर 1942 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। वे 1949 में दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने अपना बचपन देहरादून में गुजारा। देव ने करिअर की शुरुआत साल 1969 में फिल्म ‘गुंडा’ से की थी। देव को शाहरुख की फिल्म बाजीगर का ‘ये काली काली आंखें’ गाना लिखने पर फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इस फिल्म के संगीतकार अनु मलिक और देव कोहली के बीच अच्छी दोस्ती थी।

अनु उनके फटाफट गाने लिखने की कला से काफी प्रभावित रहते थे। जिंदादिल इंसान देव गाना लिखने में इतने माहिर थे कि सिर्फ 2-3 मिनट में ही मुखड़ा लिखकर तैयार कर लेते थे। यहां तक कि कई बार सिर्फ कुछ घंटों में ही स्टूडियो में पूरा गाना लिख दिया करते थे।

कई ऐसे गाने हैं जो उन्होंने एक बार में ही लिख दिए। उल्लेखनीय है कि यह लगातार तीसरा दिन है जब मनोरंजन जगत ने कोई अव्वल दर्जे का फनकार खोया हो। 24 अगस्त को 81 वर्षीय एक्ट्रेस सीमा देव और 25 अगस्त को 53 वर्षीय मिलिंद सफई का निधन हो गया था।

ये भी पढ़े :

# रद्द हो सकता है एशिया कप, श्रीलंका के दो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव!

# दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे हादसा: रोल्स-रॉयस फैंटम कार में सवार थे कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू

# सिलेण्डर के कारण लखनऊ-रामेश्वर ट्रेन के निजी कोच में लगी आग, 10 मरे, 20 घायल, मृतकों के परिवार को 10 लाख मुआवजा

# विधानसभा चुनाव से पूर्व शिवराज चौहान ने किया मंत्रिमंडल विस्तार, 3 नए कैबिनेट मंत्री बनाए

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com